मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन, ठग सुकेश ने दी जैकलीन दी धमकी! पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/22/2023 5:49:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी लेडीलव जैकलीन फर्नांडिस धमकी दे डाली है। जेल से आने वाले लव लेटर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जैकलीन को सुकेश ने अनदेखे सबूतों को उजागर करने की धमकी दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

यूट्यूबर काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर जानें पर मच रहा बवाल 

देश की चर्चित यू-ट्यूबर और तमाम बड़ी हस्तियों को इंटरव्यू ले चुकी काम्या जाको लेकर ओडिशा में विवाद खड़ा हो गया है। काम्या जानी की जगन्नाथ मंदिर यात्रा ने बवाल मचा दिया है। ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में काम्या जानी के जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने मांग की है कि गोमांस की समर्थक और इसके खाने को बढ़ावा देने वाली यूट्यूबर काम्या जानी को श्री जगन्नाथ मंदिर मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर जाने की अनुमित कैसे दे दी गई। इतना ही नहीं बीजेपी ने काम्या जानी की गिरफ्तारी की भी मांग की है। काम्या जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को अपनी जगन्नाथ यात्रा की फोटो अपलोड की थीं। 


 सुर्ख लाल लहंगे में गुजराती दुल्हन बनीं श्रेणु पारेख 

 

श्रेणु पारेख टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। 21 दिसंबर को श्रेणु पारेख ने अपने प्यार अक्षय म्हात्रे संग शादी रचाई। एक्ट्रेस ने अपने होमटाउन वड़ोदरा में अक्षय संग सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके अलावा उनकी शादी की इनसाइड झलकियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जो देखने में इतनी रियल हैं कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


ऐश्वर्या राय से तलाक की खबर उड़ते ही भाईजान ने अभिषेक को दी जादू की झप्पी

 

बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों बच्चन फैमिली काफी सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें उड़ रही हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी थी कि बच्चन बहु ऐश्वर्या ससुराल छोड़ बेटी आराध्या संग मायके में रह रही हैं हालांकि इन सब खबरों के बीच अक्सर बच्चन परिवार को साथ स्पाॅट किया गया। वहीं ऐश-अभिषेक की अनबन की खबरों के बीच कुछ ऐसा हो गया जिसे देख हर कोई शाॅक्ड रह गया है। 

विन डीजल पर असिस्टेंट ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

 

 

'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर विन डीजल को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि विन डीजल पर उनकी एक्स असिस्टेंट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गुरुवार को लॉस एंजिल्स में दायर मुकदमे के अनुसार, एस्टा जोनासन का दावा है कि एक्टर ने अटलांटा में 'फास्ट फाइव' के सेट पर काम करने के दौरान 2010 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनका दावा है कि 2010 में डीजल ने उन्हें होटल के एक कमरे में दीवार के सटा दिया था और उनके सामने मास्टरबेट किया था।

एजाज खान संग पवित्रा पुनिया का हुआ ब्रेकअप!

 

टीवी इंडस्ट्री में बीते कई दिनों से  एजाज खान और पवित्रा पुनिया की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थीं। कहां तो ये कपल इस साल शादी करने की बातें कर रहा था और फिर अचानक से इस तरह की खबरें आने लगीं जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। वहीं अब पवित्रा पुनिया ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पवित्रा पुनिया ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के लेकर उड़ रहे रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

 

 

'एनिमल' लिखने का क्रेडिट न मिलने पर गजल धालीवाल ने निर्देशक संदीप को सुनाई खरी-खोटी 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में एनिमल की सफलता से इसके मेकर्स और स्टार्स काफी खुश हैं। हालांकि, मशहूर गजल धालीवाल नाखुश हैं। उन्होंने एनिमल के पटकथा लेखक के रूप में क्रेडिट नहीं देने के लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना की है। साथ ही डायरेक्टर पर सुर्खियों में रहने का आरोप लगाया है।

'बी प्राक' ने रचाई दूसरी शादी? अग्नि फेरों की तस्वीरें देख यूजर्स ने किया सवाल 
 

अपनी आवाज के जादू से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर बी पराक अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में बी पराक ने पत्नी संग फेरे लेते की तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख फैंस  हैरान हो गए और पूछने लगे कि वह दूसरी शादी कर रहे है। ऐसे में सिंगर ने भी उन्हें उनके सवाल का जवाब दिया।  

 

 

 

मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज में अपने मुंबई के घर में जिंदगी की अंतिम सांस ली। इमरोज के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

लव लेटर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंची जैकलीन तो ठग सुकेश ने दी धमकी! 

अभी तक तो आपने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस के लिए महाठग सुकेश चंद्रशेखर का प्यार ही देखा है, लेकिन अब हाल ही में सुकेश ने अपने लेडीलव को धमकी दे डाली है। जी हां, जेल से आने वाले लव लेटर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जैकलीन को सुकेश ने 'अनदेखे' सबूतों को उजागर करने की धमकी दी है। 

 

पति और बच्चों संग क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबीं नेहा धूपिया 

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारे क्रिसमस के त्योहार के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वह कुछ दिन पहले ही इस फेस्टिवल की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं स्टार्स अपनी फैमिली संग क्रिसमस वेकेशन पर निकल गए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने पति और बच्चों संग क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News