मॉडल नम्रता ने साजिद पर लगाए घिनौने आरोप, राज कुंद्रा ने शर्लिन पर निकाली भड़ास..पढें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/10/2022 7:32:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री के बाद से ही आरोपों का लगातार सिलसिला जारी है। कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के बाद अब एक और मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद पर घिनौने आरोप लगाए हैं। तो वहीं राज कुंद्रा ने हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। इसी कड़ी में आप भी डाले आज की टॉप न्यूज पर एक नजर...


 

बड़ा ट्विस्ट: बिग बाॅस 16 से बेघर हुईं अर्चना गौतम!

विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' से हाल ही में एक शाॅकिंग खबर आई है। इस खबर को सुनने के बाद बाद शो के फैंस को झटका लगने वाला है। रिपोर्ट्स हैं कि 'बिग बाॅस 16' की दमदार कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को बिग बॉस ने बीच शो से बाहर कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर अर्चना के घर से बाहर होने की खबरें तेजी से तूल पकड़ रही हैं। लेटेस्ट बज की मानें तो टास्क के दौरान अर्चना की शिव से लड़ाई हो गई। लड़ाई में अर्चना ने अपना आपा खो दिया और फिजिकल वॉयलेंस करने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच रात के समय लड़ाई हुई। लड़ाई में अर्चना शिव के साथ फिजिकल हो गईं और फिर आधी रात को करीब 3 बजे उन्हें शो से निकाल दिया।  

 

मैं सेल्फ प्रेग्नेंट...मां बनने वाली हैं 2 महीने पहले खुद से शादी रचाने वाली 'दीया और बाती' फेम कनिष्का सोनी !

 

धारावाहिक 'दीया और बाती' फेम कनिष्का सोनी एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। 2 महीने पहले खुद से शादी रचाने वाली कनिष्का सोनी अब अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, कनिष्का ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कनिष्का स्किन फिट टॉप में दिखाई दे रही हैं,वहीं इसमें उनका पेट बढ़ा हुआ दिख रहा है। इससे पहले लोग उन्हें प्रेग्नेंट समझें उन्होंने खुद ही इसे लेकर क्लेरेफिकेशन दे दिया है।कनिष्का ने लिखा-'मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।'

 

नहीं रहे 'हैरी पॉटर' स्टार लेस्ली फिलिप्स

हाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में दुखद भरी खबर सामने आई। खबर है कि  'हैरी पॉटर' के एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि हैरी पॉटर सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश स्टार लेस्ली फिलिप्स हैं। लेस्ली फिलिप्स ने 98 की उम्र में अंतिम सांस ली।  वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  


शौहर खालिद नियाज संग सबा का रोमांटिक अंदाज

 

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की प्यारी बहना सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर को अपने जीवन के प्यार खालिद नियाज से निकाह रचाया। सबा की शादी को भव्य बनाने में उनके भाई शोएब और भाभी दीपिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हल्दी सेरेमनी से लेकर शादी तक हर चीज एकदम परफेक्ट थी। 8 नवंबर को न्यूलीवेड  कपल सबा और खालिद की वलीमा सेरेमनी थी। इस सेरेमनी की तस्वीरें नई नवेली दुल्हनिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में सबा को अपने पति खालिद नियाज के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते हुए देखा जा सकता है। 

 

कन्नड़ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर लोहिताश्व का निधन 

कन्नड़ सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर लोहिताश्व का निधन हो गया है। वह अभी 80 साल के थे। बताया जा रहा है कि वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और स्टार्स के बीच शोक की लहर है।

 

सामने आईं आलिया-रणबीर की बेटी की पहली तस्वीर !

बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आहूजा इस समय सातवें आसमान पर हैं। इस प्यारे कपल की  खुशी छिपाए नहीं छिप रही है।आलिया पति संग अपने बच्चे के जन्म की खुशियां मना रही हैं। कपूर खानदान की छोटी बहू ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नन्हीं लक्ष्मी के आने के बाद से ही कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी का माहौल है। इतना ही नहीं फैंस भी इस प्यारे कपल की बेटी को देखने को बेकरार हैं। इसी बीच हॉस्पिटल से बेबी के साथ आलिया की अनदेखी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

 

 

पवन सिंह की पत्नी के पोस्ट पर भड़के फैंस  

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी स्टार पवन सिंह यूं तो अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक्स-वाइफ ज्योति ने भरण-पोषण देने की मांग करते हुए कोर्ट में केस दर्ज कराया था, जिसे लेकर पवन के फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं अब ज्योति ने एक्टर के खिलाफ एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे देख पवन के फैंस का एक बार फिर खूब खौल रहा है।

 

लखनऊ दौरे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने की यूपी सरकार की सराहना

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं और देश में वह जगह-जगह घूमकर अच्छी यादें समेट रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा किया, जहां उन्होंने स्कूल, आंगनवाड़ी और अस्पतालों का दौरा किया। साथ ही कई बचपन की यादें भी ताजा कीं, क्योंकि एक्ट्रेस का बचपन वहीं बीता है। कई सालों बाद अब लखनऊ में बदलाव देखकर प्रियंका काफी खुश हुईं और उन्होंने इस पर यूपी के सीएम की सराहना भी की।


 शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को बताया समाज के लिए खतरा 

शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा साल 2021 में खूब सुर्खियों में रहे थे। शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी के पति राज पर फ्रॉड और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले की चिंगारी एक बार फिर भड़की है। शर्लिन ने जो इल्जाम लगाए थे उनकी पोल-पट्टी राज कुंद्रा ने अब सोशल मीडिया पर खोली है और उन्हें समाज के लिए खतरा बताया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही है।

 

 

एक और मॉडल ने साजिद खान के काले कारनामों का किया पर्दाफाश
 

फिल्ममेकर साजिद खान ‘बिग बॉस 16’ हाउस में पूरे 6 हफ्ते हो गए हैं। शो में एंट्री के बाद से वह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। अब तक कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स उन पर यौन शोषण के आरोप लगाकर उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक और मॉडल ने साजिद पर घिनौने आरोप लगाए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News