जवान बेटे के निधन से सदमे में 'भाभी जी घर पर हैं' फेम जीतू गुप्ता..शौहर को तलाक देंगी सना अमीन..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/29/2022 6:58:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक के बाद एक बुरी खबर सुनने को मिली। पहले तो सुपरस्टार महेश बाबू की मां के निधन से उनके परिवार पर दूखों का पहाड़ टूट गया। एक्टर की मां इंदिरा देवी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। तो वहीं टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे आयुष 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। जवान बेटे के निधन से एक्टर बेहद सदमे में हैं। एक तरफ सना अमीन शेख के पति एजाज को तलाक देने के फैसले ने सबको चौका दिया। एक्ट्रेस शादी के पूरे 6 साल बाद अपने शौहर से तलाक लेने जा रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डाले एक नजर..

 

'भाभी जी घर पर हैं' फेम जीतू गुप्ता के 19 साल के बेटे का निधन 

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे आयुष का निधन हो गया है। महज 19 साल के बेटे के निधन से एक्टर बेहद टूट गए हैं। इस दुखद खबर की जानकारी जीतू गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है।

 

 

फिर बिगड़ी दीपिका की तबीयत: बेचैनी की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में कराया भर्ती

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। दीपिका को बेचैनी हो रही थी जिस वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके कई टेस्ट किए गए जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। अभी उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। दीपिका के टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

 

महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का हुआ निधन

साल 2022 साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया। वहीं अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। महेश बाबू  की मां इंदिरा देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया।

 

बिना नाम लिए AR Rahman ने नेहा कक्कड़ पर कसा तंज

 

बी-टाउन इंडस्ट्री में इस समय दो मशहूर सिंगर्स नेहा कक्कड और फाल्गुनी पाठक बीच छिड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब नेहा कक्कड़ ने  फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्सवर्जन 'ओ सजना' रिलीज किया। इस साॅन्ग के बाद से ही फाल्गुनी और नेहा के बीच जुबानी जंग-सी छिड़ी हुई है।  इसी बीच अब ऑस्कर विनर गायक ए आर रहमान ने इंडस्ट्री में गानों के रीमिक्स कल्चर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ए आर रहमान ने बिना नाम लिए नेहा कक्कड़ पर तंज कसा। उन्होंने कहा-जितना ज्यादा मैं गानों की रीमिक्स कल्चर पर गौर करता हूं मुझे ये उतना ही वितृत यानी रूप बिगाड़ने वाला लगता है। इसकी वजह से म्यूजिक कंपोजर की सोच का रूप भी बिगड़ जाता है। कुछ लोग के जरिए ये कहा जाता है कि मैंने इस गाने को री इमेजिन किया है। मैं उनसे ये पूछना चाहता हूं कि तुम कौन होते हो री इमेजिन करने वाले। मैं हमेशा से अन्य लोगों के काम को लेकर काफी सावधानी बरतता हूं। सामने वाले का आपको हमेशा आदर और इज्जत करनी चाहिए। हमें इस मसले को अभी और सुलझाने की जरूरत है। 

 


राजू श्रीवास्तव की बेटी का अमिताभ बच्चन के नाम थैक्टू पोस्ट

 

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने काम की वजह से वह हमेशा ही लोगों के दिलों में रहेंगे। करीब 40 दिन तक हाॅस्पिटल में  भर्ती रहने के बाद  राजू श्रीवास्तव 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए। 22 सितंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।  उनकी जिंदगी में अमिताभ बच्चन का बड़ा रोल था। वह उन्हें अपना आदर्श मानते थे। उनका एक्ट बहुत बार अमिताभ से प्रेरित होता था। राजू के अंतिम पलों में बिग बी ने एक ऑडियो भेजा था जिसे सुनकर कॉमेडियन ने हरकत भी की थी। वहीं राजू के निधन पर अमिताभ ने अपने ब्लॉग में दुख जताया था। अब राजू की बेटी अंतरा ने बिग बी के नाम एक पोस्ट लिखा।

 

स्वर कोकिला की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर संगीत की दुनिया का वो चमकता सितारा है जिनके बारे में जितना भी लिखा जाए कम होगा। भले ही लता दीदी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने खूबसूरत गानों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज लता मंगेशकर की 93वीं जयंती हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लता दी को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन। ऐसा बहुत कुछ है, जो मुझे याद है ... अनगिनत बातचीत जिनमें उन्होंने इतना स्नेह बरसाया। मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है। महानतम भारतीय शख्सियत को सच्ची श्रद्धांजलि।'

 


प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली रवाना हुए ऋचा-अली फजल 

 

बाॅलीवुड के मोस्ट पाॅपुलर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार लंबे समय तक डेटिंग के बाद ये कपल शादी के बंध में जो बंधने जा रहा है। कपल 4 अक्टूबर को सात फेरे लेगा। वहीं 30 सितंबर से दिल्ली में ऋचा और अली का का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होगा जो तीन दिनों तक चलेगा। ऐसे में होने वाले दुल्हा दुल्हन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान Bride To Be ऋचा देसी लुक में नजर आईं। लुक की बात करें तो होने वाली दुल्हनिया येलो सूट में खूबसूरत दिखीं।

 


6 साल बाद अलग हुईं राहें, शौहर को तलाक देंगी सना अमीन शेख

 

बी-टाउन में  रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर ही स्टार्स सेट पर शूटिंग के दौरान या फिर पार्टीज में एक-दूजे को दिल दे बैठते हैं। जहां कुछ रिश्ते काफी लंबे समय तक चलते हैं। वहीं कुछ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाते। ऐसे में अक्सर बी-टाउन के गलियारों में पैचअप और ब्रेकअप की खबरेंघूमती रहती हैं। इस समय टीवी एक्ट्रेस  सना अमीन शेख अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सना अमीन शेखकी शादीशुदा जिंदगी में इस समय हंगामा मचा हुआ है। खबर है कि सना शौहर एजाज को तलाक देने जा रही हैं। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया।


 

XXX Web Series विवाद को लेकर एकता कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी


 XXX Web Series को लेकर टीवी क्वीन एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के विवाद को लेकर बिहार की एक अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।

 

मां के निधन से बुरी तरह टूटी महेश बाबू की बहन मंजूला 


सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां इंदिरा देवी का 70 की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने नम आंखों के साथ इंदिरा देवी को अंतिम विदाई दी। वहीं मां को खोने से महेश बाबू की बहन और प्रोड्यूसर मंजुला घट्टामनेनी को बड़ा सदमा लगा है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर मां खो खोने का दर्द बयां किया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News