राजू श्रीवास्तव की हेल्थ पर झूठी खबरें फैलाने से तंग आकर साइबर सेल पहुंचा परिवार...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/27/2022 5:47:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर परिवार लगातार अफवाहें न फैलाने की अपील कर रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों के बाज न आने से तंग आकर अब कॉमेडियन का परिवार मुंबई की साइबर सेल के पास पहुंच गया है और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं एयरपोर्ट से सामान चोरी होने से एक्ट्रेस निम्रत कौर काफी परेशान है और उन्होंने ट्वीट कर डेल्टा एयरलाइन्स पर भड़ास निकाली है। तो एक तरफ 'केजीएफ चैप्टर 2' में रॉकी भाई के चाचा खासिम का किरदार निभाने वाले हरीश राय से जुड़ी एक बुरी खबर ने लोगों को चिंतित कर दिया है। हरीश राय पिछले तीन साल से गले के कैंसर से पीड़ित हैं और उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर खास खबरों पर...

 

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर झूठी खबरें फैलाने से तंग आया परिवार

10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। पिछले 17 दिनों से वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। इसी बीच उनकी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें फैलाई जा रही है। कभी कहा जा रहा है कि राजू की तबीयत बेहद नाजुक है तो कभी कहा जा रहा है कि उन्हें होश आ गया है। ऐसे में लगातार अफवाहें न फैलाने की अपील कर रहा कॉमेडियन का परिवार तंग आ गया है और झूठी खबरें फैलाने को लेकर मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है।

 

एयरपोर्ट पर निमरत कौर का सामान हुआ चोरी 

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में नजर चुकी एक्ट्रेस निम्रत कौर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी बात लोगों के बीच खुलकर रखती हैं। हाल ही में निम्रत का एयरपोर्ट पर सामान चोरी हो गया, जिस पर एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर डेल्टा एयरलाइन्स पर भड़ास निकाली है।

 

 K.G.F 2: स्टेज 4 थ्रोट कैंसर से पीड़ित हैं रॉकी भाई के चाचा

 

डायरेक्टर प्रशांत नील की 'केजीएफ चैप्टर 2' इस साल की ब्लॉकबस्टर हिट्स फिल्मों में से एक है।  फिल्म की कास्ट को साउथ ही नहीं नार्थ में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।  'केजीएफ चैप्टर 2' में रॉकी भाई के चाचा खासिम का किरदार निभाने वाले हरीश राय को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। वहीं अब हरीश राय से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। हरीश राय पिछले तीन साल से गले के कैंसर से पीड़ित हैं। 

 

पत्नी से अलग होते ही इस खूबसूरत हसीना के लिए धड़का प्रतीक बब्बर का दिल

 

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पत्नी सान्या सागर से अलग होने के कुछ महीनों बाद ही  प्रतीक बब्बर को जिंदगी में दोबारा प्यार मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिकप्रतीक बब्बर बार-बार देखो एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को डेट कर रही हैं।

 


बेटे संग कपूर हाउस पहुंची न्यूमाॅम सोनम का हुआ ग्रैंड वेलकम

 

कपूर-आहूजा फैमिली में इस समय उत्सव का समय है।वजह है सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजना। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  नानू अनिल कपूर से लेकर मासी रिया कपूर तक, कपूर परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है। वे अपने हर पल को सुपर स्पेशल बनाना चाहते हैं। वहीं 26 अगस्त को सोनम हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर बेटे संग पापा अनिल कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर कपूर परिवार ने भव्य पूजा की मेजबानी की। जहां नाती के घर आने की खुशी अनिल कपूर ने सभी को मिठाई बांटी। वहीं मौसी  रिया ने भांजे के स्वागत के लिए पूरे घर को सजा दिया।

 

 

'होम अलोन' फेम डेविन रेट्रे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

 

साल 1990 में रिलीज हुई हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'होम अलोन' के  एक्टर डेविन रात्रे पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिला लीजा स्मिथ का कहना है कि साल 2017 में डेविन ने अपने मैनहैटन के अपार्टमेंट में नशे की हालत में ड्रग्स देकर रेप किया था।

 

 


बिपाशा के बेबी बंप के साथ करण सिंह ने बनाया प्यारा वीडियो


बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में फैंस के बीच अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इस गुड न्यूज के बाद कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति करण सिंह भी नजर आ रहे हैं। कपल के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।



 
लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को सुनील शेट्टी ने बताया बॉलीवुड का सबसे बुरा दौर

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। फिल्मों को बॉयकॉट किया जा रहा है। इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी ने इस टॉपिक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे बॉलीवुड का सबसे बुरा दौर बताया है। 

 

 



आकांक्षा पुरी के बर्थडे पर मीका सिंह ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी

रियलिटी शो मीका दी वोटी का स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी काफी चर्चा में आ गई हैं। मीका सिंह ने शो में अपनी दुल्हन बनाने के लिए आकांक्षा का हाथ थामा था और इसके बाद कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच हाल ही में मीका सिंह ने आकांक्षा के बर्थडे पर मुंबई में शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होते नजर आईं। पार्टी इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News