होमटाउन जाकर रवि दूबे ने की पित्र पूजा,ब्राह्मणों को खिलाया खाना,तस्वीर शेयर कर बोले-'हम आज जो भी हैं,अपने पित्रों के आशीष से हैं'

10/16/2023 4:46:58 PM

मुंबई:  14 अक्टूबर 2023, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या थी। सनातन धर्म में पितृपक्ष का बड़ा महत्व है. इसमें पितरों की आत्मा शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने पित्र पूजा की।

PunjabKesari

 

इस लिस्ट में 'जमाई राजा' फेम रवि दूबे भी शामिल है। रवि दूबे ने होमटाउन देवरिया जाकर की पित्र पूजा की  है। उन्होंने ब्राह्मणों को भोज भी करवाया। इतना ही नहीं रवि दूबे ने बरम बाबा और मां काली केदर्शन भी किए। इस दौरान की तस्वीरें रवि ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।  

PunjabKesari

इन तस्वीरों को शेयर कर रवि दूबे ने लिखा-'इस बार सर्वपित्रपक्ष पर अपने पैतृक निवास (रघवापुर, देवरिया) में पित्र पूजन और यज्ञ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ .. अपने परिवार के प्रतिनिधि के रूप में हमारे ग्राम देव बरम बाबा और मां काली के दर्शन भी किए ..हम जीवन में जो हैं और जो बनेंगे इनके और अपने पित्रों के आशीष से ही बनेंगे, इनके लिए अपने हृदय में स्थान और भाव सदा बनाए रखिए ..ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। रवि दुबे 'जमाई राजा' 'खतरों के खिलाड़ी 8', '12/24 करोल बाग', 'सास बिना ससुराल जैसे कई बेहतरीन शो में नजर आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News