मालदीव वेकेशन में बादशाह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, यूजर्स ने उड़ाया मज़ाक, बोले ''सूरज पर ही चले गए थे क्या?''
10/24/2020 11:26:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनके चेहरे का हाल बेहाल हो गया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। रैपर का ये हाल देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे है और वहीं कई उन्हें इस लुक में देख उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
दरअसल, बादशाह ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उनका चेहरा धूप के कारण जला हुआ है, यानि रैपर सनबर्न का शिकार हो गए हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, Sunburnt. बादशाह की इस तस्वीर के सोशल साइट्स पर आते ही फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए।
एक फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा, कैसे ? कहा?', वहीं एक ने उन्हें चेहरे पर एलोवेरा लगाने की सलाह दी और लिखा जल्द ठीक हो जाओगे।
वहीं कईयों ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, भाई सूरज पर ही चले गए थे क्या?'
वर्कफ्रंट पर, बादशाह ने हाल ही में एक्टर शाहरुख खान की आईपीएल टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक नया सॉन्ग जारी किया है। इस सॉन्ग में रैपर शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की