रणवीर सिंह निभाएंगे कपिल देव का किरदार, वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म ‘83’ की तैयारियां शुरू

1/13/2019 8:42:47 AM

मुंबईः साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट का विश्व कप जीता था और उस ऐतिहासिक घटना को कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी यही भूल सकता। रणवीर सिंह भूलने नहीं देंगे क्योंकि वो उसी विश्व विजय की कहानी पर बनने वाली फिल्म में कपिल देव बनेंगे।
PunjabKesari
खबर है कि वह निर्देशक कबीर खान के साथ बायोपिक 83 की शूटिंग के लिए एक कदम आगे बढ़ा चुके हैं।
PunjabKesari
इसके लिए दोनों को मुंबई के एक ग्राउंड में देखा गया जहां फिल्म की शूटिंग की जानी है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह 83 में फिल्म महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
PunjabKesari
खबरों की मानें तो साल 2017 में ही रणवीर सिंह ने इस बात का ऐलान किया था कि वह 1983 के वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित फिल्म करेंगे जिसमें वह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News