रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस फिर आया चर्चा में , तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

11/4/2019 12:11:31 PM

Ranveer Singh New Look :  बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग से तो फेमस हैं ही, लेकिन उससे ज्यादा अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए पॉपुलर हैं। वह अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचते हैं। हर दिन रणवीर सिंह का नया ड्रेस लुक (Ranvir Singh New Look) चर्चाओं में आता रहता है। लोग रणवीर को बहुत पसंद भी करते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी ड्रेस ने सभी का दिल जीत लिया। आईये देखते हैं उनकी रणवीर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें : 

PunjabKesari, Ranveer Singh Images,ranveer singh news look photo ,ranvir singh news look ,रणवीर सिंह का नया लुक

जी हां, इस इवेंट में रणवीर सिंह ने स्टाइलिश अंदाज दिया और उन्हें ब्लैक और मैरून ब्लेजर ड्रेस में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए रेड शूज और कैट-आई शेड्स पहने। इस दौरान, रणवीर सिंह, हाथ में ब्लैक हैट और छड़ी लिए शानदार लुक में दिखाई दे रहे थे। रणवीर सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, Ranveer Singh Images,ranveer singh news look photo ,ranvir singh news look ,रणवीर सिंह का नया लुक

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। 

PunjabKesari, Ranveer Singh Images,ranveer singh news look photo ,ranvir singh news look ,रणवीर सिंह का नया लुक

इस फिल्म में वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि, उनकी शादी के बाद, दीपिका और रणवीर की यह पहली फिल्म होगी और इससे पहले दोनों 'पद्मावत' में दिखाई दिए थे। रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म 'गली बॉय' में दिखाई दिए थे। वहीँ दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में स्पेशल एपरिएंस में देखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News