बहन ऋतिका ने रखी दीपवीर के लिए शानदार पार्टी, रणवीर का लुक देख चौंक जाएंगे आप
11/25/2018 10:40:03 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बहन ऋतिका भवनानी ने हाल ही में मुंबई के होटल हयात में एक पार्टी का आयोजन किया था। इस रिसेप्शन में दोनों पक्षों के बेहद खास मेहमान शामिल हुए। पार्टी से रणवीर का लुक काफी वायरल हो रहा है।
इस दौरान वह फिल्म 'पद्मावत' में निभाए गए किरदार अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में पहुंचे।
इस खास मौके पर रणवीर ने मनीष अरोरा की डिजाइनर ड्रेस पहनी। हमेशा ही रणवीर अपने लुक से चाहने वालों को चौका देते हैं, इस बार भी कुछ एेसा ही हुआ।
बहन रितिका ने अपने भाई रणवीर और भाभी दीपिका के लिए बेहद खास मिठाई तैयार करवाई थी। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें चॉकलेट्स और पॉपकोर्न से भरी चॉकलेट कॉन रील के शेप में दिख रही है।
इस रील में दीपिका और रणवीर की फिल्मों में पोस्टर हैं।
वहीं इनके स्वागत के लिए भी खास तैयारी की गई थी।
अब बॉलीवुड इंडस्ट्री और नामचीन सितारों के लिए मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन किया जाएगा।