रैश ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति रणवीर सिंह ने लगाई लताड़, वीडियो वायरल

9/5/2018 11:42:31 PM

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी हैं। रणवीर सिंह अक्सर अपने कूल अंदाज और भरपूर ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कभी भी गुस्से में नहीं देखा जाता। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हो हुआ कि रणवीर को गुस्सा करते देखा गया। दरअसल, एक आदमी ने रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए एक वीडियो वायरल किया है और इस वीडियो में रणवीर उस पर गुस्से में चीखते दिखाई दे रहे हैं।रणवीर पर निशाना बनाते हुए इस शख्स ने एक वीडियो शेयर किया और साथ ही रणवीर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके परिवार के सामने असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। हालांकि इस वीडियो में रणवीर सिंह की आवाज क्लियर नहीं है और सही तरह ये पता नहीं लग पाया है कि आखिर उन्होंने क्या कहा है।

 

 

 

इतना जरुर है कि रणवीर सिंह को पहली बार गुस्से में देखा गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी स्टार को सड़क पर सिविक सेंस सीखाते हुए कोई वीडियो सामने आया है। फिल्म की बात करें तो सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 28 दिसंबर तय की गई है। 'सिंबा' तेलुगू फिल्म 'टेंपर' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 'टेंपर' में जो रोल जूनियर एनटीआर ने किया था वह रोल 'सिंबा' में रणवीर कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News