रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, समंदर किनारे KISS करता नजर आया कपल

2/11/2022 9:21:22 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रही है। कपल समंदर के किनारे लिपलॉक करता हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- 'डूबे, हां डूबे। एक-दूजे में यहां। क्या लाजवाब परफॉर्मेंस, उत्कृष्ट, सबसे शानदार और लाजवाब! क्या बेहतरीन मास्टरक्लास परफॉर्मेंस है, बेबी! बेहद उम्दा, बारीक और दिल को छू लेने वाली कलाकारी! इसमें तुमने अपना बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे तुमपर नाज है।' एक्टर ने 'गहराइयां' के सॉन्ग से 'डूबे' शब्द का भी जिक्र किया है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक किया है।

PunjabKesari

बता दें दीपिका, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' आज ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस का मिलजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। काम की बात करें तो रणवीर और दीपिका हाल ही में एक-साथ फिल्म '83' में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर ने भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था और दीपिका एक्टर के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा दोनों ने  एक-साथ 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'रामलीला' में काम किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News