रणवीर सिंह ने सुनील गावस्कर और शेन वॉर्न से की मुलाकात, शेयर की फोटो

6/3/2019 2:14:07 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह ने लंदन में पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और सुनील गावस्कर से मुलाकात की। वह यहां फिलहाल, फिल्मकार कबीर खान की आगामी फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर ने रविवार को अपने फैंस के लिए पूर्व खिलाड़ियों के साथ ली गई फोटो को भी साझा किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

SPIN KING ! #Warnie @shanewarne23 🏏🇦🇺 @83thefilm #83squad

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jun 2, 2019 at 6:00am PDT

रणवीर ने एक फोटो ली जिसमें सभी मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने गावस्कर को कसकर पकड़ा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया, "द लिटिल मास्टर! सुनील गावस्कर, 83 फिल्म, कबीर खान, 83 स्क्वॉड।" दूसरी फोटो में, वह वार्न के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, "स्पिन किंग! वार्नी, शेन वॉर्न, 83 फिल्म, 83 स्क्वॉड।"
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

THE LITTLE MASTER ! #sunilgavaskar 🏏🇮🇳 @83thefilm @kabirkhankk #83squad

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jun 2, 2019 at 5:55am PDT

बता दें फिल्म '83' की कहानी 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। रणवीर फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News