हाॅट अवतार में रणवीर संग फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची सारा, तस्वीरें आईं सामने
12/11/2018 3:13:23 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए 'सा रे गा मा पा' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में सारा ब्लू कलर की ड्रेस पहने हाॅट अवतार में नजर आ रही हैं।
वहीं रणवीर ब्लू जींस और रेड शर्ट पहने कूल लुक में दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने सेट पर काफी मस्ती की।
दोनों ने शो के कंटेस्टेंट के साथ जमकर पोज दिए। तस्वीरों में रणवीर शो के होस्ट आदित्य नारायाण के गालों पर किस करते दिखाई दे रहे हैं।
सारा-रणवीर को मिला तैमूर साॅफ्ट टाॅय
जब से तैमूर साॅफ्ट टाॅय मार्केट में आया है, तब से वो हर जगह मौजूद रहता है। 'सारेगामापा' के सेट पर भी वो इसी अंदाज में प्रेजेंट रहे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आप रणवीर के हाथ में तैमूर डॉल हैं और वह उसके साथ काफी मस्ती कर रहे हैं।
गाने 'आंख मारे' पर दोनों ने किया जमकर डांस
चाहे रणवीर और सारा सिंगिंग शो पर थे लेकिन इसके बावजूद भी उनका डांसिंग स्टाइल सभी को दिखा।
दोनों ने अपनी फिल्म के गाने 'आंख मारे' पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दोनों ने डिस्को डांस भी किया।
फिल्म की बात करें तो रणवीर इस फिल्म में वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म सिंबा एक दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में इस फिल्म का नाम 'टेंपर' था। इस फिल्म में सोनू सूद भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म अगले साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।