लुक को लेकर ट्रोलर्स पर भड़के रणवीर, लाइव चैट बोले-''तुम लोगों को कोई काम नहीं है क्या?
11/9/2019 10:15:56 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अक्सर अपने लुक को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अपने डिफ्रेंट लुक से रणवीर फैंस को बखूबी प्रभावित करते हैं। कई बार तो उनके लुक को यूजर्स द्वारा खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन एक्टर किसी की भी प्रवाह न किए बिना अपने फैंशन को टॉप में हैं। हाल ही में एक बार फिर स्टार के लाइव चैट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, इस पर रणवीर ने बहुत मजेदार रिएक्शन देकर उनकी की बोलती बंद कर दी।
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के रिएक्शन का बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर यूजर्स को उन्हें ट्रोल करने पर कह रहे हैं,''तुम लोगों को कोई और काम नहीं है क्या? तुम लोग कुछ और जाके करो न, मेरी लाइफ में क्यों आए हो?
Ranveer to haters 😂😂
— Ranveer’s 🏏 Cafe ☕️ (@ranveercafe69) November 7, 2019
Baba so many lovers log in just to chat with you, don’t bother about the haters ❤️❤️
PS - also reply to some lovers na...apne friends se toh aap phone pe baad mein chat karlena... pleaaase 💕💕 pic.twitter.com/6QsJ71LC8u
लाइव चैट पर यूजर्स के किए गए कंमैंट्स को भी रणवीर सिंह ने बताया , उन्होंने कहा, म्यूजिक बंद करो, ''तेरे को हिंदी नहीं आता है क्या? जोकर लग रहा है। इस पर रणवीर ने भी उन्हे करारा जवाब दिया।
रणवीर सिंह के इस जोरदार अंदाज में दिए गए जवाब को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनके इस जवाब पर एक फैन ने लिखा, ''बाबा आपके बहुत सारे लवर्स आपके चैट पर जुड़े हैं, हेटर्स पर ध्यान न दें।''