जब हेमा मालिनी की इस बेटी को रणवीर सिंह करते थे डेट, इन एक्ट्रैसेस के साथ भी रहा है अफेयर

7/6/2017 4:23:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज बर्थडे है। वह आज 32 साल के हो गए है। रणवीर सिंह और हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल कभी एक-दूसरे को डेट करते थे। कहा जाता है कि रणवीर जब से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके अफेयर के किस्से भी तभी से सुनने को मिले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, कॉलेज के दिनों से ही वे डेटिंग कर रहे हैं। बता दें कि आहना देओल और रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया है। फिर आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर विदेश चले गए। वहीं, अहाना की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से 2014 में शादी की। उनका एक बेटा है डैरियन वोहरा। 

PunjabKesari

अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर के अफेयर के किस्से मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। दोनों 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) और 'दिल धड़कने दो' (2015) में भी साथ नजर आए हैं।

PunjabKesari

2013 में आई फिल्म 'लुटेरे' की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से सुनने को मिले थे। लंबे समय तक दोनों के अफेयर के बातें मीडिया में आई, लेकिन रणवीर ने इस बात का खंडन किया और कहा कि सोनाक्षी उनकी अच्छी फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। 

PunjabKesari

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर के चर्चे बी-टाउन में सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार की। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों डायेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए लिव-इन में भी रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों फिल्म की शूटिंग मुंबई के दहीसर में चल रही थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार मुंबई से यहां आना पड़ता था। ट्रेवलिंग से बचने के लिए दोनों ने दहीसर में शूटिंग लोकेशन के पास ही एक घर रेंट पर लिया था, जहां दोनों लिव-इन में रहे। इस फिल्म के पहले दोनों राम-लीला (2013) में साथ नजर आ चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News