'गली बॉय' के लिए रणवीर ने की थी 10 महीने की कड़ी मेहनत

1/15/2019 5:57:41 PM

नई दिल्ली। निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह की उपस्थिति की घोषणा भी नहीं की थी लेकिन उससे पहले ही अफवाहों ने तूल पकड़ लिया कि गली बॉय में अभिनेता रैप गाते हुए नजर आएंगे। बीते दिन रिलीज हुए फिल्म के एंथम गीत "अपना टाइम आएगा" में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन खबरों की माने तो फिल्म के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने से पहले अभिनेता ने रैपर डिवाइन और नैजी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी ताकि वह बखूबी इस भूमिका को निभा सके। 

 

एक सूत्र ने बताया कि रणवीर सिंह ने फ़िल्म के चार गानों को आवाज दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप "मेरी गली में" का रीक्रिएटेड वर्शन भी शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया, "हालांकि यह सभी गाने आसानी से पेशेवर रैपर्स द्वारा गाए जा सकते थे, लेकिन रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपने चरित्र को अधिक प्रामाणिकता दे सकते है। उन्होंने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ प्रशिक्षण किया। दोनों ने उन्हें यह समझाने में मदद की, कि किन शब्दों पर जोर देना है, और कैसे गायन को अधिक प्रभावशाली बनाना है।"

 

रणवीर के अनुसार गानों के माध्यम से अपने चरित्र की भावनाओं को व्यक्त करना अत्यावश्यक था। "मैं फिल्म में एक शांत किरदार निभा रहा हूं, जो अपने संगीत के जरिये अपना रोष जताता है। रणवीर सिंह फिल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख्स की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी। यह एक म्युजिकल ड्रामा फिल्म है लिहाजा दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में  नजर आएंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News