हाथों में हाथ थाम लिए फेरे, रोती पत्नी के पोछे आंसू..5 साल बाद सामने आया रणवीर-दीपिका का वेडिंग वीडियो, फैंस ने बरसाया प्यार

10/26/2023 3:59:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरे 5 साल हो गए हैं और कपल के बीच इन पांच सालों में हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। कपल की शादी साल 2018 में धूमधाम से हुई थी, लेकिन अब तक उनकी शादी की वीडियो सामने नहीं आई थी। लंबे समय बाद अब हाल ही में दीपवीर ने करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण के नए सीजन में अपनी वेडिंग वीडियो की झलक दिखा दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस दीपवीर की इस वेडिंग वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

PunjabKesari


वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ होती है। रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने मालदीव में दीपिका पादुकोण को प्रपोज किया था। इसके बाद सीधा दोनों एक्ट्रेस के परिवार से मिलने बेंगलुरु रवाना हो गए थे, उन्हें अपनी सगाई की बात बताने के लिए। हालांकि, दीपिका की मां बेटी की पसंद से ज्यादा खुश नहीं थीं, लेकिन बाद में रणवीर ने उन्हें इम्प्रेस कर लिया।

 

वीडियो में आगे शादी वाले दिन रणवीर मंडप में जाने से पहले दीपिका से मिलने की जिद्द करते हैं ताकि वो एक्ट्रेस को बता सके वो उनसे कितना प्यार करते हैं। वीडियो में दीपिका के पिता और बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी दामाद की तारीफ करते हुए नजर आए।

 

PunjabKesari


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस वेडिंग वीडियो में सगाई से लेकर मेहंदी, अनंद कारज और मंडप समेत कई रस्में शामिल है। वहीं, मेहंदी फंक्शन में रणवीर अपने हाथों से पत्नी दीपिका के आंसू पोछते हुए भी नजर आए।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News