रणवीर सिंग ने आलिया संग Dholida गाने पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

2/13/2022 12:33:34 PM

नई दिल्ली। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई का प्रमोशन  जोरों-शोरों से कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'ढोलीड़ा' रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में आलिया के दमदार डांस की खूब तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह गाना छाया हुआ है। वहीं अब बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पर भी  'ढोलीड़ा' फिवर साफ देखने को मिल रहा है। 

 

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जहां रणवीर आलिया संग 'ढोलीड़ा' पर झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि गाने को जाह्नवी श्रीमनकर और शैल हाड़ा ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। आलिया भट्ट का डांस क्रुति महेश ने कोरियोग्राफ किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News