रणवीर सिंह ने किया सद्गुरु के साथ डांस, वीडियो आई सामने

7/22/2018 11:00:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसमें वह योगी और आध्यात्मिक संत सद्गुरु के साथ 'हैप्पी डांस' करते नजर आ रहे है। रणवीर ने उस डांस के वीडियो को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित कई सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर सिंह योगी के साथ डांस में उत्साहपूर्ण तरीके से लय में लय मिलाते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने शनिवार को सद्गुरु को टैग कर ट्वीट किया, "हैप्पी डांस...।"

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

जहां सद्गुरु अपने चिर-परिचित पगड़ी हरे रंग के साथ अन्य रंगों के अंगौछे में हैं, वहीं अभिनेता एक छोटे कुर्ते पर बिना बाह की नेहरू जैकेट पहने चश्मा लगाए हुए इधर से उधर छलांग लगा रहे हैं। रणवीर ने कुछ सेकेंड चले डांस के बाद सद्गुरु को गले लगा लिया जिसे दर्शकों की वाहवाही मिल रही है। उन्होंने 'भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरू' (आईआईएमबी) के 'द एल्यूमिनी एसोसिएशन' के नेतृत्व सम्मेलन 'आईआईएमबीयूई' में मंच साझा किया था।

 

 

A post shared by Sadhguru (@sadhguru) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News