रणबीर कपूर की छोड़ी इन 4 फिल्मों की वजह से आज स्टारडम की सीढ़ी पर हैं रणवीर सिंह, एक फिल्म ने तो शुरु कर दी थी दीपिका संग उनकी लव स्टोरी

7/6/2021 11:56:48 AM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ। रणवीर के पिता जगजीत सिंह और माता अंजू भवनानी है। रणवीर ने अपने दम पर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। रणवीर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिन फिल्मों ने रणवीर को स्टार बनाया वे फिल्में पहले रणबीर कपूर को मिली थी। आइए रणवीर के बर्थडे पर जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

PunjabKesari


1. बैंड बाजा बारात 

PunjabKesari
रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें रणवीर अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। ये फिल्म सफल रही। इस फिल्म ने रणवीर को अच्छी पहचान दिलाई। रणवीर और अनुष्का की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। रणवीर से पहले ये फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। रणबीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये फिल्म रणवीर को मिली। मेकर्स की पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे।


2. गोलियों की रास लीला: राम लीला

PunjabKesari
फिल्म गोलियों की रास लीला: राम लीला में रणवीर और दीपिका पादुकोण पहली बार नजर आए। दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। दोनों को असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से प्यार हो गया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया। संजय लीला भंसानी ने फिल्म गोलियों की रास लीला: राम लीला में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को फाइनल किया था। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह को अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के लिए फाइनल किया था। बाद में अनुराग ने रणवीर को अपनी फिल्म में रणबीर संग रिप्लेस कर दिया। फिल्म में रणबीर की जगह राम का किरदार रणवीर ने निभाया। फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और गोलियों की रास लीला: राम लीला सफल रही। 


3. बेफिक्रे

PunjabKesari
फिल्म बेफिक्रे में रणवीर वाणी कपूर के साथ नजर आए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन रणवीर का फिल्म में अलग रूप देखने को मिला। ये फिल्म भी पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी और उन्होंने ने रिजेक्ट कर दिया। 


4. गली बॉय

PunjabKesari
फिल्म गली बॉय में रणवीर के काम को खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आई थी। इस फिल्म को भी रणबीर को ऑफर किया गया था लेकिन रणबीर को गली बॉय में सिद्धांत चतुर्वेदी के एमसी शेर का रोल ऑफर हुआ था। वह रणवीर सिंह के सामने सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News