इस दिन रिलीज होगी रणवीर-प्रियंका की ''बैजू बावरा''

11/1/2019 1:26:00 AM

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द फिल्म बैजू बावरा बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर और प्रियंका चोपड़ा को पक्का माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका रणवीर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले रणवीर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी- गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है। 
PunjabKesari
चर्चा है कि बैजू बावरा में रणवीर के साथ लीड रोल में प्रियंका नजर आ सकती हैं। इससे पहले, रणवीर और प्रियंका फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आ चुके हैं।
PunjabKesari
प्रियंका ने रणवीर सिंह ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में आइटम नंबर भी किया था। फिल्म बैजू बावरा दिवाली 4 November 2021 को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News