शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे रणवीर-दीपिका, ये शख्स बना कारण

10/23/2018 3:35:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगे। मगर ये कपल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा सकेगा। मुंबई मिरर की एक ताजा खबर की बात करें तो दीपिका और रणवीर शादी के बाद बहुत लम्बे समय के लिए हनीमून पर नहीं जा पाएंगे। दीपिका और रणवीर से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया है कि, ‘दोनों शादी के बाद बहुत कम दिनों के लिए ही हनीमून पर जाएंगे। शादी के तुरंत बाद ही रणवीर रोहित शेट्टी की सिम्बा में व्यस्त हो जाएंगे, जो 28 दिसम्बर के दिन रिलीज होगी।’

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें इस समय रणवीर सिंह अपनी इसी फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए सारा अली खान के साथ स्विटजरलैंड गए हुए हैं। जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ-साथ सोनू सूद भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। 

 

PunjabKesari

 

अगर फिल्म 'सिम्बा' की बात की जाए तो यह साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टैंपर' का हिन्दी रीमेक है, जिसे रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि फिल्म 'सिम्बा' में अजय देगवन का स्पेशल कैमियो कर रहे हैं, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News