भारत में धमाल मचाने के बाद जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ''गली बॉय''

9/8/2019 1:42:00 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह के चर्चा में होने का कारण है उनकी फिल्म 'गली बॉय'। जी हां, इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि रणवीर की ये फिल्म भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में भी रिलीज की जाएगी। 
PunjabKesari
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। ‘गली बॉय' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म अब अगले महीने जापान में रिलीज हो रही है। इसे लेकर रणवीर काफी रोमांचित हैं।
PunjabKesari
उनका कहना है, ‘‘मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि ‘गली बॉय' जापान में रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया, लेकिन इस उगते सूरज की भूमि के बारे में काफी अछ्वुत चीजें सीखी, सुनी और देखी हैं।''        
PunjabKesari
उन्होंने कहा, मैं कभी ना कभी वहां जाऊंगा। गली बॉय जापान में रिलीज हो रही है और जिन्होंने फिल्म पर काम किया है, यह उन सभी के लिए बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News