फैंस पर चढ़ा रणवीर और वाणी का एेसा नशा, यू-ट्यूब पर 30 करोड़ व्यूज के साथ इस गाने ने बनाया रिकॉर्ड

9/24/2017 12:33:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड में एेसे कई गानें है जिनके फैंस ने काफी पसंद किया है। लेकिन इन दिनों रणवीर सिंह का नशा फैंस के सिर चढ़ गया है। तभी तो उनकी फिल्म 'बेफिक्रे' के  गाने 'नशे सी चढ़ गई' ने यूट्यूब पर 30 करोड़ व्यूज मिलने से एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। 

PunjabKesari

बता दें कि 'यश राज फिल्म्स' की 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और वाणी कपूर पर फिल्माया गया सॉन्ग 'नशे सी चढ़ गई' ने फैंस के उपर ऐसा जादू किया कि इस गाने के नाम एक रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल, ये ऐसा पहला हिंदी गाना है जिसे यूट्यूब पर 30 करोड़ बार देखा जा चुका है। अभी तक किसी भी हिन्दी फिल्म के गाने को यूट्यूब पर इतनी बार नहीं देखा गया है।

PunjabKesari

इस गाने में दर्शकों को वाणी कपूर और रणवीर सिंह के कमाल के डांस स्टैप्स के साथ लाजवाब म्यूजिक भी सुनने को मिलेगा। इस गाने को अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी है।

PunjabKesari

जबकि विशाल शेखर ने म्यूजिक कंपोज किया है । जयदीप साहनी ने इस गाने के बोल लिखे है। इस रिकॉर्ड की खबर सुनते ही गाने से जुड़े सेलेब्स ट्विटर पर अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।रणवीर सिंह ने ट्वीट किया है, इसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'बेफिक्रे' से कई साल बाद डायरेक्शन में वापसी की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News