RARKPK Box Office: आलिया और रणवीर की फिल्म ने वीकेंड पर मारा उछाल, कमा डाले इतने करोड़

7/31/2023 10:59:02 AM

नई दिल्ली। करण जौहर द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने उछाल मारते हुए शानदार कमाई की है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रविवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

 

वीकेंड पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने कमाए इतने करोड़ 
आलिया और रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर रणवीर की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती इस फिल्म ने शुक्रवार को 11.50 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद शनिवार को फिल्म ने 44 प्रतिशत का उछाल मारते हुए 16.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को करण जौहर की फिल्म के लिए बेहद शानदार रहा। 'रॉकी औक रानी की प्रेम कहानी' ने रविवार को 19 से 20 करोड़ का बिजनेस किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 46.33 करोड़ हो गया है। 

भारत में फिल्म ने भले 46 करोड़ का कलेक्शन किया है लेकिन दुनियाभर में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइफ यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होगी। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर और आलिया 'गली बॉय' के बाद दूसरी बार पर्दे पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र ,जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News