Umang इवेंट में ''एनिमल'' स्टार्स रणबीर-बॉबी देओल का हुआ रीयूनियन, ''अबरार'' को ''रणविजय'' ने कसकर लगाया गले

12/24/2023 12:45:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स ने लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में दोनों का उमंग इवेंट में मिनी रीयूनियन हुआ और इस दौरान फिर उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इधर बॉबी देओल रेड कार्पेट पर शिरकत करते हैं, तो दूसरी तरफ रणवीर उनके पास आते हैं और एक्टर को गले लगाते हैं। फिर बॉबी और रणबीर साथ में मिलकर कैमरे के लिए पोज देते हैं। इवेंट में बॉबी ब्लू ब्लेजर और डेनिम जींस में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, रणबीर व्हाइट कोट और ब्राउन पैंट में स्मार्ट दिखते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


फैंस रणबीर कपूर और बॉबी देओल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

PunjabKesari


बता दें, संदीप रेडी बांगा द्वारा निर्देशित एनिमल 1 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धूआंधर कमाई की है और दर्शकों का भी इसे खूब प्यार मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News