पत्नी की कमर पर हाथ रख रणबीर ने छैयां-छैयां गाने पर लगाए ठुमके, पति को बाहों में समेट आलिया ने भी खूब किया डांस

4/16/2022 11:39:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपल 14 अप्रैल को हमेशा के लिए एक-दूजे का हो चुका है। हालांकि, दोनों की शादी सादे तरीके से फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदगी के बीच हुई, जिसके बाद उनकी वेडिंग वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच रणबेलिया का वेडिंग फंक्शन में से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों छैयां-छैयां गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर आलिया एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाल डांस करते नजर आ रहे हैं। संगीत में आलिया ने रेड कलर का सूट पहना है, वहीं रणबीर कुर्ता पजामा के साथ रेड कलर की जैकेट में परफेक्ट दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

बता दें, पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर-आलिया अब पति-पत्नी के तौर पर अपनी नई लाइफ की शुरूआत कर चुके हैं। दोनों की लव लाइफ की शुरूआत साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी और 14 अप्रैल 2022 में कपल ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News