रामायण की ''सीता'' दीपिका चिखलिया ने जीती कोरोना से जंग, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी

4/20/2021 1:44:41 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। अब तक ये वायरस बहुत सारे लोगों की जान ले चुका है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी बुरी तरह से इसकी मार झेल रही है। स्टार्स भी बहुत तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक महीने पहले रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अब एक्ट्रेस ने कोरोना को मात दे दी है और ठीक है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari
शेयर पोस्ट में दीपिका काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही है। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- 'मसूर की दाल, हल्दी पानी, नींबू पानी, कपूर स्मेल के लिए, प्राणायाम सकारात्मक सोच के लिए...इस तरह से मैंने अपना क्वारंटीन बिताया...सभी अपना ध्यान रखें और मास्क पहनें'। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं और इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें दीपिका एक महीने पहले अपने किसी के दोस्त के सॉन्ग शूट में गई थी। जिसके बाद वह घर वापिस आई तो उन्हें कुछ लक्षण दिखाई दिए। फिर एक्ट्रेस ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह पॉजिटिव आया। एक्ट्रेस 14 दिन तक क्वारंटाइन में रही। अब एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक है। दीपिका का शो रामायण एक बार फिर टेलीकास्ट हो रहा है। जिस पर दीप‍िका सहित रामायण के सभी स्टार्स ने खुशी जताई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News