टीवी के ''राम'' ने खरीदी ने लग्जरी कार Mercedes-Benz,लोगों को आई पुष्पक विमान की याद, बोले-''प्रभु उड़न खटोला ही ठीक था''
6/8/2022 10:00:06 AM

मुंबई: टीवी के 'राम' यानि एक्टर अरुण गोविल ने हाल ही में Mercedes-Benz खरीदी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अपने चाहने वालों को दी। वीडियो की शुरुआत में अरुण पत्नी लेखा गोविल के साथ कार से कवर हटाकर इसे रिवील करते नजर आते हैं।
इसके बाद उन्हें कार की चाबी दी जाती है। अरुण के स्वागत के लिए शोरूम में खास तौर पर उनके रामायण वाले लुक की तस्वीर भी लगायी गयी है। अरुण गोविल ने वीडियो के साथ जानकारी देते हुए लिखा-'प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं।'
प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं। pic.twitter.com/2JEjlZzbOA
— Arun Govil (@arungovil12) June 6, 2022
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने उनको बधाई देने के साथ-साथ टांग खिंचाई भी कर दी। कहा कि इसे खरीदने से पहले उन्हें भक्तों की आहत होने वाली भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए था।
एक यूजर ने लिखा-'अरुण गोविल जी को नया वाहन खरीदने पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां ईश्वर करें आप नए वाहन का पूरा लुत्फ उठाते रहे एवं आपका नया वाहन बिल्कुल सही चलता रहे इसके अंदर कोई खराबी ना आए।'
वहीं दूसरे ने लिखा-'हे प्रभु, पुष्पक विमान के स्थान पर आप यह कैसा "मेड इन जर्मनी" वाहन लेकर आ गए? प्रभु, कम से कम आपको अपने भक्तों की शीघ्र आहत हो जाने वाली भावनाओं का तो ध्यान अवश्य ही रखा जाना चाहिए था।'
एक यूजर ने कार खरीदने पर लिखा- 'प्रभु आपको क्या जरूरत थी लेने कि आपके लिए तो स्वर्ग से पुष्पक विमान आता है।'
एक ने कहा- 'बधाई सर, काश! त्रेतायुग में भी आपके पास ये गाड़ी होती तो आपको जंगल जंगल भटक कर श्रीलंका नहीं जाना पड़ता।'
एक ने कहा- 'प्रभु उड़न खटोला ही ठीक था। इसमे तो डीजल भी खर्च होगा, कंद मूल खा के वनवासी की जिंदगी बिताने वाले इस खर्च को कैसे वहन करेंगे प्रभु??'
बता दें कि 1980 में रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' बहुत देखा जाने वाला और पसंद किया जाने वाला शो है। इसमें अरुण गोविल ने श्री राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चिखलिया ने मां सीता का किरदार निभाया था। लोग गोविल को भगवान राम ही समझते थे।लोग उनको देखते ही पैर छूने लग जाते थे। उनकी पूजा किया करते थे। उस वक्त तो ये शो हिट हुआ ही था। साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा, उसमें भी इसने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड बना दिया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक