11 साल बाद घर आई राम चरण-उपासना की नन्ही परी का हुआ ग्रैंड वेलकम, बेटी को गोद में लिए बेहद खुश दिखे न्यूपेरेंट्स

6/25/2023 1:10:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने शादी के 11 बाद घर में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 20 जून को बेटी को जन्म देने के बाद शुक्रवार को उपासना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वह पति संग घर आ गई हैं। न्यू पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना ने बेबी को घर लाने के बाद उसका ग्रैंड वेलकम किया, जिसकी तस्वीर कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। फैंस न्यू पेरेंट्स की लाडली संग इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


राम चरण की पत्नी उपासना कमिनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर में बेटी के ग्रैंड वेलकम की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हमारी नन्हीं बेटी के लिए मिले गर्मजोशी से भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उपासना अपनी गोद में न्यूबॉर्न बेबी को लिए नजर आ रही हैं और राम चरण अपने क्यूट पप्पी को कैरी किए दिख रहे हैं। इस दौरान न्यूपेरेंट्स के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। कपल के पीछे बैकग्राउंड में वेलकम होम बेबी लिखा हुआ है। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

11 साल बाद पेरेंट्स बने राम चरण-उपासना


बता दें, राम चरण और उपासना ने शादी के पूरे 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल की शादी 14 जून 2012 को हुई थी और 20 जून, 2023 को उन्होंने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया, जिसे पाकर दोनों बेहद खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News