शादी से पहले जैकी भगनानी ने रखी ढोल नाइट, डायमेंड नेकलेस..सटल मेकअप और ट्रेडिशनल लुक...सज-धजकर पहुंचीं Bride To Be रकुल प्रीत सिंह

2/16/2024 12:10:25 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को दुल्हनिया बनेगीं। रकुल प्रीत सिंह गोवा में प्यार जैकी भगनानी संग परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगी। कपल की शादी को अब बस कुछ ही समय बचा है ऐसे में शादी की तैयारियां सभी पूरी हो गई हैं। दुल्हन के स्वागत के लिए जैकी भगनानी का सुंदर रोशनी से जगमगा गया है।

PunjabKesari

गोवा में शुरू होने वाली रस्मों से पहले भगनानी परिवार ने ढोल नाइट का आयोजन किया। इस ढोल नाइट में रकुल अपने परिवार के साथ पहुंचे।

PunjabKesari

रकुल सज धज कर अपने होने वाले ससुराल में पहुंची। लुक की बात करें तो ढोल नाइट के लिए उन्होंने ट्रेडशिनल आउटफिट को चुना। डायमेंड नेकलेस, सटल मेकअप और ओपन हेयर्स रकुल के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 

PunjabKesari

 

खबरों की मानें तो इस पार्टी में होने वाले दूल्हा और दुल्हन दोनों ही जमकर डांस किया। इस पार्टी में कल्चरल ट्रेडिशन और मॉर्डन टच के साथ फ्यूजन सॉन्ग्स प्ले हुए। इसके साथ ही ढोल का थापों पर मेहमान खूब थिरके। परिवार, दोस्त और करीबियों को साथ लाने, रकुल और जैकी की शादी के सेलिब्रेशन को एन्जॉय करने का ये एक तरीका था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सालों तक एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। शादी से पहले रकुल और जैकी, थाइलैंड में बैचरल ट्रिप एंजॉय करके आए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी की इको फ्रेंडली शादी होगी। दोनों ने अपने मेहमानों को फिजिकल इन्विटेशन कार्ड नहीं दिए हैं बल्कि ई कार्ड दिए हैं।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News