VIDEO: वैलेंटाइन डे पर रणवीर की दीवानी हुईं राखी, बॉडी पर बनवाया टैटू

2/14/2019 2:28:57 PM

मुंबई: ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। राखी और विवाद का चोलीदामन का साथ है। मीडिया का अपनी तरफ ध्यान खींचना उनको बखूबी आता है। हाल ही में राखी ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने इंस्टा पर कुछ वीडियो शेयर किए है। दरअसल, कुछ समय पहले एक्टर रणवीर सिंह ने राखी को रॉकस्टार बताया था। इतना ही नहीं रणवीर ने राखी को आई लव यू भी कहा था और उन्हें 2 बजे रात वाला दोस्त भी बताया था। अब इसके जवाब में राखी ने भी रणवीर के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर न सिर्फ रणवीर बल्कि दीपिका भी हैरान रह जाएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on Feb 13, 2019 at 3:20am PST

 


राखी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह रणवीर के नाम का टैटू बनवाती दिख रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं- ये उनकी तरफ से रणवीर को गिफ्ट है क्योंकि उन्होंने उन्हें रॉकस्टार कहा है। राखी ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके सीने पर रणवीर सिंह लिखा हुआ है। खास बात यह है कि इस फोटो के हैश टैग में राखी ने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और वेलेंटाइन डे 2018 लिखा है और गली बॉय का प्रमोशन भी किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News