कभी बॉयफ्रेंड को जड़ा थप्पड़ तो कभी रचाया स्वयंवर, एेसी है राखी सावंत के अफेयर्स की कहानी

12/1/2018 12:48:16 PM

मुंबई: ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। राखी और विवादों का चोलीदामन का साथ रहा है। कभी बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी से ब्रेकअप तो कभी मीका के साथ किस विवाद से वे हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रही हैं। आज हम आपको राखी के अफेयरस के बारे में बताएंगे जिनके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन सब विवादों के बावजूद काफी संघर्षों के बाद राखी इस मुकाम तक पहुची हैं। 

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image


अभिषेक अवस्थी-राखी सावंत 

राखी सावंत के साथ अपने अफेयर की वजह से ही अभिषेक अवस्थी लाइमलाइट में आए। करीब 3 साल के लंबी डेटिंग के बाद अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एेसी खबरें भी सामने आई थी कि राखी ने गुस्से में आकर सबके सामने अभिषेक को चांटा जड़ दिया था। जिसके बाद उनके रिश्ते में मनमुटाव होने लगा। दोनों 'नच बलिए-3' में भी नजर आए थे। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं और खबरे हैं कि अभिषेक ने अंकिता के साथ अपना नया सफर शुरु किया है।

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image

मीका सिंह-राखी सावंत 

साल 2007 में मीका सिंह ने अपने बर्थडे पर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। जिसके बाद राखी मीका पर भड़क गईं थीं। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। हालांकि अब दोनों में सारे मतभेद दूर हो गए और दोनों खुद को एक दूसरे का दोस्त बताते हैं।  

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image

इलेश परुजनवाला-राखी सावंत 

राखी उस वक्त फिर चर्चा में आईं जब उन्होंने अपना शो 'राखी का स्वयंवर' लॉन्च किया। एनडीटीवी इमेजिन पर करोड़ों टीवी दर्शकों के सामने राखी सावंत ने इलेश पारुजनवाला को अपना पति चुना था। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ महीने ही चला और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। राखी और इलेश एक साथ टीवी सीरियल 'पति पत्नी और वो' में भी नजर आए। 

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image


दीपक कलाल-राखी सावंत 

राखी इन दिनों इंटरनेट संसेशन दीपक कलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का कार्ड भी शेयर किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है। इतना ही नहीं राखी दीपक कलाल की फनी वीडियोड अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं।

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image

बहरहाल ये शादी कितनी सच्ची है और कितनी झूठी ये तो वक्त बताएगा। सोशल मीडिया पर ये खबर देखने के बाद सभी एक बार फिर राखी का एक पब्लिसिटी स्टंट ही मान रहे हैं।  

PunjabKesari,  राखी सावंत image, अभिषेक अवस्थी image, मीका सिंह image, इलेश परुजनवाला image , दीपक कलाल image , लव अफेयर्स image

वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘अग्निचक्र’ से की, उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया। साल 2003 में राखी ने फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ में एक आइटम सांग किया। लेकिन उनको बतौर एक्ट्रेस अभी तक कोई भी फिल्म नहीं मिली। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News