इज़हार-ए-इश्कः राखी ने खुद शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें, बोलीं-'मेरा प्यार आपके लिए अनकंडीशनल है आदिल'

1/12/2023 11:44:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ड्रामा क्वीन' और बिग बॉस फेम राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग सीक्रेट वेडिंग रचाई है, जिसका खुलासा बीते दिन हुआ। हालांकि राखी और आदिल ने 7 महीने पहले शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। अब हाल ही में ड्रामा क्वीन ने खुद आदिल संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं और जयमाला का वीडियो शेयर कर एक खास नोट लिखा है। उनका ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari


दरअसल, राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने कोर्ट मैरिज रचाई है और इसे अब तक लोगों से छुपाकर रखा था। हालांकि, अब 7 महीनों बाद उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौका दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

इंस्टाग्राम पर आदिल संग कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर कर राखी ने अपने प्यार का इज़हार भी किया है। उन्होंने लिखा-आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए हमेशा अनकंडीशनल लव है आदिल।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

वहीं, राखी ने आदिल संग वरमाला का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों एक दूसरे के गले में फूलों की माला डालते नजर आ रहे हैं और बेहद खुश हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

इसके अलावा 'ड्रामा क्वीन' ने आदिल का हाथ थाम चलते हुए का वीडियो शेयर कर भी अपने प्यार का इज़हार किया है।

 

 

PunjabKesari


राखी ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी शादी को कंफर्म किया, बल्कि मीडिया के साथ बातचीत में खुलासा करते हुए उन्होंने बताया, हां मैंने और आदिल ने शादी कर ली है। हमने 2 जुलाई 2022 को शादी की थी। कोर्ट मैरेज के साथ हमने निकाह सेरेमनी भी की थी।

 

PunjabKesari

 


उन्होंने यह भी बताया कि आदिल ने मुझे इस शादी को उजागर करने से रोका था और इसलिए मैंने पिछले सात महीने से इसे राज ही रखा। उन्हें लगा कि अगर हमारी शादी के बारे में लोगों को पता चल गया तो अपनी बहन के लिए लड़का ढूंढ़ना मुश्किल हो जाएगा। आदिल को लगता है कि अगर तुम राखी सावंत के साथ जुड़ेंगे तो तुमने बदनामी ले ही। राखी सावंत ने ये भी बताया कि आदिल के परिवार ने अभी तक उन्हें बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News