सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए राकेश रोशन, तस्वीर आई सामने
1/11/2019 5:28:07 PM
मुंबई: फिल्मेकर राकेश रोशन की बीते दिनों ही गले की सर्जरी करवाई। अब हाल ही में राकेश हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल से निकलते हुए ऋतिक रोशन ने उनकी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राकेश के साथ ऋतिक और उनकी पत्नी पिंकी रोशन दिख रहे हैं। इसके साथ में ऋतिक के कजिन एहसान रोशन भी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- 'Cant stop. Wont stop. We begin again. And again।'
Cant stop. Wont stop.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 11, 2019
We begin again.
And again. pic.twitter.com/Zs9Kzb7TyD
ऋतिक ने कल ही अपना 45वां बर्थडे अस्पताल में ही पिता के साथ मनाया। तस्वीर में राकेश रोशन की नाक में ड्रिप लगा नजर आया था।
बीते दिनों ही आई थी कैंसर की खबर
7 जनवरी की सुबह सोशल मीडिया पर एक मैसेज देते हुए ऋतिक ने बताया था कि उनके डैड राकेश रोशन को गले का कैंसर है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आज उनकी होनी है। इस खबर के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक ने उनके ठीक होने की दुआ मांगी।