कभी दोस्त के कपड़े पहनकर ऑडिशन देने जाते थे राजकुमार राव, अमिताभ बच्चन की फिल्म में न्यूज़ पढ़कर कमाए थे पैसे

8/31/2020 12:25:49 PM

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। एक्टर आज अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ।  इनके पिता का नाम सत्यपाल यादव और माता का नाम कमलेश यादव। आइए  जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें....

PunjabKesari
राजकुमार राव को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुड़गांव में की। लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई के साथ-साथ राजकुमार राव के अंदर एक्टिंग का जुनून कम नहीं हुआ। अपने इस जुनून को करियर के तौर पर चुनने का उन्होंने फैसला किया और पुणे एफटीआईआई में एडमीशन ले लिया। इसके बाद वह मुंबई में ही शिफ्ट हो गए।

PunjabKesari
राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रण' से की थी। जिसमें राजकुमार राव पर कोई गौर नही किया गया। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक न्यूज़ रीडर की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें 3 हज़ार रुपए मिले थे। इस के बाद साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से एक्टर पहचान मिली। इसके बाद कभी भी इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई सफल फिल्में इनके खाते में गई। साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' में हर किसी ने इनकी अदाकारी को सराहा। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद फिल्म 'शाहिद','शादी में जरूर आना', गेंग्स ऑफ वासेपुर, तलाश, क्वीन, सिटिलाइट, डॉली की डोली, शिमला मिर्ची, हमारी अधूरी कहानी, बरेली की बर्फी, न्यूटन और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। 

PunjabKesari
फिल्म ‘शाहिद’ को हर जगह से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में राजकुमार राव ने वकील शाहीद आजमी का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। राजकुमार राव को फिल्म 'काय पो छे' के लिए बेस्ट स्पोटिंग एक्टर के लिए फिल्मफेर पुरस्कार दिया गया। उनकी फिल्म 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर की लिस्ट में शामिल हुई।

PunjabKesari
फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने से पहले राजकुमार राव ने काफी संघर्ष किया था। एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि तब 7000 रुपए किराया दिया करता था, जो कि मेरे हिसाब से काफी ज्यादा था। मुझे यहां रहने के लिए करीब 15 से 20 हजार रुपए की जरूरत थी, लेकिन उसी समय मेरे पास मैसेज आया कि मेरे खाते में 18 रुपए बाकी हैं। मेरे पास 18 और मेरे दोस्त के पास 23 रूपये थे। उन्होंने ये भी बताया कि कई बार भूखे रहने की नौबत भी आई। राजकुमार राव ने आगे बताया था कि पैसों की तंगी के चलते उनके अध्यापक ने दो साल तक उनकी फीस भरी थी। मुंबई में वो अपने दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाया करते थे। वो नहीं जानते थे कि अच्छा दिखने के लिए क्या पहनना होता है। इन सब बातों की परवाह किए बिना राजकुमार चेहरे पर गुलाब जल लगा लेते थे और सोचते थे कि इससे वो अच्छे दिखने लगेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News