ड्रग्स मामले मे फंसे आर्यन के समर्थन में आए रजित कपूर, बोले-आज शाहरुख का बेटा होना, उसके खिलाफ हो गया...दुर्भाग्यपूर्ण!

10/26/2021 4:55:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से आर्थर रोड जेल में कैद हैं। हालांकि आज आर्यन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई चल है। इसी बीच एक्टर रजित कपूर भी अब शाहरुख  के बेटे के सपोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने आर्यन खान का सुर्खियों में आना "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।

PunjabKesari


'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' और बासु चटर्जी की टीवी सीरीज ब्योमकेश बख्शी के लिए फेमस रजित ने कहा कि खान परिवार का मीडिया ट्रायल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग सुर्खियों में रहते हैं जिसके कारण उनको कष्टदायी जांच का सामना करना पड़ता है।


रजित कपूर का कहना है कि अगर आर्यन खान, शाहरुख खान का बेटा नहीं होता तो क्या उसे इससे गुजरना पड़ता। साथ ही रजित ने मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि इस पूरे मामले को तमाशा बना दिया है। 

 

 

रजित कपूर का ने कहा कि आर्यन खान के ऊपर क्या गुजर रही होगी? वह सोच रहा होगा कि मेरे पिता शाहरुख खान हैं और वह मेरे लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है कि आज शाहरुख खान का बेटा होना, उनके खिलाफ हो गया है। यह भयानक है। मेरा दिल उसके साथ है। 

 


बता दें, शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से खूब समर्थन मिल रहा है। स्वरा भास्कर से लेकर ऋृतिक रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, ट्विंकल खन्ना और मीका सिंह सहित कई बड़े स्टार्स आर्यन के सपोर्ट में आवाज उठा चुके हैं। 


गौरतलब है कि आर्यन खान को अक्टूबर महीने शुरुआत में मुंबई से क्रूज जा रहे जहाज पर हो रही ड्रग्स पार्टी से हिरासत में लिया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News