माता पिता के छुए पैर..गाए को खिलाया चारा..फैमिली संग ऐश्वर्या ने यूं मनाया पोंगल, रजनीकांत की बेटी के संस्कारों की हो रही तारीफ

1/19/2023 1:20:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे हर साल 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। आम लोगों के साथ-साथ साउथ सेलिब्रेटीज भी इसे काफी धूमधाम से मनाते नजर आते हैं। इस बार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने परिवार के साथ पोंगल का त्योहार मनाया। इस मौके पर वह रजनीकांत और मां लता के पैर भी छूती नजर आई। पोंगल सेलिब्रेशन की तस्वीरें ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari

 

फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है ऐश्वर्या खाना बनाती नजर आ रही है।


 

PunjabKesari

 

अगली तस्वीर में ऐश्वर्या केले के पत्ते पर मिठाई रखती नजर आ रही है। उन्होंने कुछ पत्ते की गाय को भी खिलाए। वहीं, आखरी में ऐश्वर्या अपने दोनों बेटों के साथ पेरेंट्स रजनीकांत और लता के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

इस मौके पर ऐश्वर्या क्रीम कलर की साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है, 'मुझे आशा है कि आपने और आपके प्रियजनों ने यादगार पोंगल सेलिब्रेट किया होगा। सभी को खुशियां, शांति और वैभव मिले।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

फैंस से लेकर स्टार्स तक ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर ऐश्वर्या के संस्कारों की तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

बता दें, ऐश्वर्या ने जनवरी 2022 को पति और सुपरस्टार धनुष से अलग होने की घोषणा की थी। शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा कर दोनों ने फैंस को चौका दिया था। हालांकि यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News