हरभजन सिंह ने दिल पर बनाया रजनीकांत का टैटू, थलाइवा के बर्थडे पर भज्जी का खास गिफ्ट
12/12/2021 1:35:43 PM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना 71वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिर्फ नॉर्थ इंडिया ही नहीं बल्कि इस सुपरस्टार के फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले रजनीकांत को बधाई दे रहे हैं।
ट्विटर पर #HBDSuperstarRajinikanth ट्रेंड कर रहा है। फैंस के अलावा स्टार्स भी थलाइवा को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है।
हरभजन ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। शेयर की तस्वीर में भज्जी अपने सीने पर बने रजनीकांत का टैटू दिखा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने तमिल में लिखा-80 और 90 के दशक में आपका ही सिक्का चलता था। फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते सुपरस्टार लीडर रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई।'
हालांकि यह टैटू परमानेंट है या टेम्पररी (अस्थायी) बताना मुश्किल है। जुंबा पर तामिल और दिल पर रजीकांत का टैटू बनाए भज्जी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस भज्जी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रजनीकांत फिल्म दरबार में नजर आए थे जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। अब रजनीकांत फिल्म अन्नात्थे में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, खुश्बू, मीना, कीर्ति सुरेश और प्रकाश राज लीड रोल में हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति