अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, पत्नी बोलीं- यह रुटीन मेडिकल चेकअप है

10/29/2021 11:16:53 AM

मुंबई. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बीते गुरुवार अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद एक्टर को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बात की जानकारी रजनीकांत की पत्नी लता ने दी है और बताया एक्टर का यह रुटीन मेडिकल चेकअप है। एक्टर की तबीयत के बारे में सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार उन्हें हेल्थ चेकअप के लिए बहुत पहले जाना था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन और फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते नहीं जा पाए थे। पिछले साल दिसंबर में भी रजनीकांत की सेहत कुछ अधिक खराब हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 70 साल के रजनी को ब्लड प्रेशर की परेशानी है।

PunjabKesari
बता दें रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। 25 अक्टूबर का दिन एक्टर के लिए  बेहद खास रहा। एक्टर को सर्वोच्च सम्मान यानि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। इस समारोह का दिल्ली में आयोजन किया गया था। फैंस एक्टर को इसके लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News