रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को देख टूटी राहुल महाजन की पत्नी, बोलीं- मैं रशियन भी हूं, यूक्रेनियन भी, शांति और नो वॉर की दुआ करती हूं

2/26/2022 10:50:58 AM

मुंबई. रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। रूस के द्वारा लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं। भारत के भी काफी लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यूक्रेन से दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही है, जिन्हें देख कर हर कोई डर रहा है। स्टार्स भी इस जंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बिग बॉस फेम राहुल महाजन की पत्नी Natalya Ilina का यूक्रेन और रूस से गहरा नाता है। Natalya Ilina का परिवार और दोस्त वहां रहते हैं। Natalya Ilina ने भावुक पोस्ट लिख अपनों के प्रति चिंता प्रकट की है।

PunjabKesari
तस्वीर में Natalya Ilina मैरून ड्रेस में नजर आ रही है। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। Natalya रेत पर गुमसुम बैठी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए Natalya ने लिखा- मेरी दादी रशियन थी और मेरे दादा जर्मन, मेरे नाना रशियन थे और मेरी नानी यूक्रेनियन मेरा परिवार खासतौर पर वर्ल्ड वॉर 2 के एक बच्चे के रूप में बना था। जहां रशियंस जर्मनों के खिलाफ थे। अभी रशियंस लोगों को यूक्रेनियन लोगों के खिलाफ देखकर ऐसा लग रहा जैसे परिवार को अपने ही परिवार से लड़ने के लिए कहा जा रहा हो। मेरे दिल के टुकड़े हो गए हैं। चुप रहना बेहद मुश्किल है। कमेंट करना भी मुश्किल है। इस सिचुएशन को देखकर मैं परेशान हूं। मैं न्यूज देखती रहती हूं। अपने यूक्रेन में रह रहे दोस्तों से बात करती रहती हूं। मैं साइड नहीं ले सकती। मैं मानवता की तरफ हूं। मैं रशियन हूं और मैं यूक्रेनियन हूं। उतनी ही मैं जर्मन भी हूं। मेरा दिल दोनों के साथ है। मैं शांति और नो वॉर की दुआ करती हूं।'' फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और चिंता जाहिर कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें Natalya एक मॉडल और एक्ट्रेस है। Natalya बॉलीवुड फिल्म 'मुरारी द मैड जेंटलमैन' में नजर आई थीं। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। नवंबर 2018 में नतालिया ने राहुल महाजन से शादी की थी। नतालिया राहुल महाजन की तीसरी पत्नी है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News