पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने दिखाई दरियादिली, फैन के पिता के इलाज के लिए दान किए लाखों रुपए
2/11/2023 4:29:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने हर अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अल्लू भी अपने फैंस पर खूब प्यार लुटाते हैं और हमेशा उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। हाल ही में जब एक्टर को पता चला कि उनके एक फैन के पिता की तबीयत खराब है तो उनसे रहा नहीं गया और मदद के लिए आगे आ गए। एक फैन पेज ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हए अल्लू का धन्यवाद किया।
एक फैन पेज ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे अल्लू ने एक फैन के पिता की जान बचाई जो फेफड़े से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उसने लिखा- ‘अपने एक फैन की दिक्कत के बारे में जानने के बाद भगवान समान अल्लू अर्जुन ने अपनी टीम के साथ मिलकर फैन की हरसंभव हेल्प की। आपको बेशुमार प्यार अन्ना।’
"దైవం మనుష్య రూపేణా" @alluarjun 🙏
— Trends Allu Arjun ™ (@TrendsAlluArjun) February 9, 2023
After knowing the problem of our Co AA fan. Demi God #AlluArjun did all the helpfull need with his Team to their family❤️
LOVE YOU FOREVER ANNA 🛐https://t.co/mFmOl76NtY pic.twitter.com/SsQilAlsBq
बता दें, एक शख्स ने अपने पिता की बुरी हालत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लोगों से मदद मांगी थी। उसने पिता की हेल्थ रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा- सभी को नमस्कार, हमारे एक को-फैन के पिता अर्जुन कपूर फेफड़े के संक्रमण का शिकार हैं। उनके मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए 2 लाख रुपये चाहिए। उनके परिवार को हमारी मदद चाहिए। डिटेल्स शेयर कर दी गई हैं कृपया डोनेट करें और अन्य लोगों से शेयर करें।
वहीं, अल्लू अर्जुन के काम की बात करें तो पुष्पा स्टार जल्द ही पुष्पा के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म को 2023 में रिलीज किए जाने की संभावना है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अपने आवास पर गर्मजोशी से किया स्वागत