राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जीत का जश्न मनाते इमोशनल हुए 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन, पत्नी को गोद में उठाकर झूमे एक्टर
8/25/2023 1:24:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान पाकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर बन गए हैं। ऐसे में अपनी इस बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए अल्लू भावुक हो गए। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Happiest Wife Now ❤️☺️@alluarjun #AlluArjun𓃵 #AlluSneha #NationalAwards pic.twitter.com/DVyn8QIf7X
— AA- SUNNY DJ- YS JAGUN (@Ikunasanyasirao) August 24, 2023
गुरुवार को माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन और सुकुमार का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों जीत की खुशी का जश्न मनाते हुए इमोशनल हो गए। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले टीएफआई के पहले अभिनेता बनने के लिए @alluarjunonline।’ मावरिक निर्देशक @aryasukku और हमारे निर्माता #NaveenYerneni gar और #RaviShankar garu ने आइकन स्टार पर अपनी खुशी और प्यार बरसाया।’
वीडियो में सभी को अल्लू अर्जुन के लिए ताली बजाते और हूटिंग करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर भावुक होकर सुकुमार को गले लगा लेते हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा भी इस दौरान भावुक और खुश नजर आईं।
बता दें, सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा द राइज़ में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं, फहद फ़ासिल और रश्मिका मंदाना जैसे अन्य स्टार्स भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने ताबड़तोड़ कमाई की।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

कहां हुई चूक, कौन है हार का जिम्मेदार, 5 दिसंबर को कांग्रेस की अहम बैठक

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस सदस्यों ने विधायक दल के नेता को चुनने का जिम्मा खरगे को सौंपा

जयराम रमेश का दावा, चुनावी नतीजों से निराश नहीं, जल्द लोकसभा की चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे