Video:अपनी रिसेप्शन पार्टी में बीवी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, गोद में उठा कर ''कुछ कुछ होता है'' गाने पर किया डांस

12/13/2020 10:19:52 AM

मुंबई: कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ लोनावला में शादी रचाई। उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शनिवार को पुनीत ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।

PunjabKesari

इस पार्टी में पुनीत के इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों ने शिरकत की। हाल ही में पुनीत की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुनीत पत्नी निधि के साथ  'कुछ कुछ होता है' गाने पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे है।

PunjabKesari

डांस के दौरान निधि शरमा जाती हैं जिसके बाद पुनीत उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं। कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

पुनीत पाठक ने अपने करियर की शुरुआत डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस’ से की थी। इसके बाद पुनीत डांस शो 'झलक दिखला जा’ में कोरियॉग्रफर के तौर पर शामिल हुए। वह 'खतरों के खिलाड़ी' के नौवें सीजन के विनर रह चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

पुनीत ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्‍म 'ABCD: Any Body Can Dance' से डेब्‍यू किया था। पुनीत को आखिरी बार 'स्ट्रीट डांसर 3D' में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ देखा गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News