करन वाही और प्रोड्यूसर ने फ्लैट में बुलाकर किया एक्ट्रेस बनने आई लड़की का यौन शोषण, हुए गिरफ्तार

6/6/2019 3:30:19 PM

मुंबई: फिल्म प्रोड्यूसर एमएस नागर और कंपोजर करण वाही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड से एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में धारा 354 के तहत इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

PunjabKesari

 

पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले करण ने उसे चारकोप स्थित फ्लैट पर बुलाया। जहां एमएस नागर पहले से मौजूद था। दोनों ने धोखे से उसे कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी, जिसके बाद उसका यौन शोषण किया गया। युवती करीब 8 घंटे तक करण के फ्लैट में बंद रही। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को नग्न अवस्था में बिस्तर पर पाया। जिसके बाद वह जैसे-तैसे वहां से निकली और अपनी दोस्त के घर गई। जहां से वे दोनों चारकोप पुलिस स्टेशन गए और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News