मशहूर निर्माता और निर्देशक दिनेश गांधी का 52 की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

10/31/2020 4:26:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ सिनेमा के दिग्ग्ज निर्माता-निर्देशक दिनेश गांधी का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। उनके निधन के बाद उनके फैंस और स्टार्ल सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

दिनेश गांधी अभी सिर्फ 52 साल के थे। कुछ दिनों बैचेनी होने के कारण उन्हें बंगलुरू के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो दुनिया से चल बसे।
दिनेश ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में के लिए काम किया और कई बेहतरीन स्टार्स के साथ काम किया। गांधी ने किच्चा सुदीप की सुपरहिट फिल्म वीरा मदकारी को प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म काफी सुपरहिट रही। इस फिल्म को साल 2012 में तेलुगु भाषा में भी डब किया गया था।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News