आखिर क्यों विराट- अनुष्का को करनी पड़ रही है दोबारा शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

1/8/2018 3:34:44 PM

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने 11 दिसंबर को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा के साथ इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट अौर अनुष्का की शादी एक बार फिर से सुर्खिया बटोर रही हैं। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी की रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होनें शादी के समय भारतीय दूतावास में इसकी सूचना नहीं दी इसलिए शादी की रजिस्ट्रेशन में बाधा अा रही हैं। ऐसी खबरें आ रही है कि इसी वजह से दोनों को फिर से शादी करनी पड़ सकती है।  

PunjabKesari

भारतीय नियमों के मुताबिक विदेश में शादी करने के लिए उस देश में स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देना आवश्यक होता है। ऐसे में अब देश के जिस राज्य में वह दोनों रहेंगे, वहां उन्हें उसी राज्य के नियम अनुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा शादी करनी पड़ सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Related News