क्या US में प्रियंका-निक ने कर ली है सीक्रेट शादी? वायरल हो रही है तस्वीर

10/23/2018 2:18:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरे थी कि वह निक के साथ अगले साल जनवरी में शादी रचाएंगी। लेकिन अब एक एेसी तस्वीर सामने आई है, जिससे सब कन्फ्यूज हो गए है। दरअसल, ईरानी एक्टर ऐशले बेन्सन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका हाथों में लाल गुलाब लिए नजर आ रही हैं और उनके सिर पर एक खूबसूरत क्राउन है। तस्वीर में प्रियंका निक के काफी करीब नजर आ रही हैं। एक इत्तेफाक यह भी है कि साल 2013 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वह लास वेगास के किसी चर्च में शादी करना चाहेंगी।

 

PunjabKesari

 

इस सबसे इतर भारत में प्रियंका की शादी को लेकर कयासों का सिलसिला जारी है। कुछ लोग 2 दिसंबर को प्रियंका ने राजस्थान में शादी करने की बातें कह रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी भी खबर को लेकर प्रियंक-निक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News