प्रियंका चोपड़ा इस हॉलीवुड फिल्म में करेगी एक्शन का धमाका, मचाएंगी धमाल

8/24/2019 1:53:31 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका को लेकर खबरें हैं कि वह अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। प्रियंका बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनाते नजर आ रही हैं। कहा जा रहा था कि प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म ‘स्काई इज पिंक' के बाद कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। 
PunjabKesari
प्रियंका फिल्ममेकर रॉबटर् रॉड्रिग्ज की फिल्म वी कैन बी हीरोज में एक इंर्पोटेंट प्ले करेंगी।
PunjabKesari
फिल्म वी कैन बी हीरोज सुपरहीरोज पर बनी फिल्म होगी, इसमें एलियंस का भी ट्वस्टि देखने को मिलेगा। 
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे ग्रह से आए आक्रमणकारियों के एक समूह के ईद-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी के सुपरहीरोज का अपहरण कर लेते हैं और उनके बच्चे एक टीम बना कर अपने पेरेंटस और दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News