मंडप में हेलीकॉप्टर से एंट्री लेंगी प्रियंका चोपड़ा, दो रीति-रिवाजों से होगी शादी

11/25/2018 12:49:30 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका 2 दिसंबर को शादी रचाएंगी। शादी जोधपुर के उम्मैद भवन में होगी। अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा हेलीकॉप्टर से शादी में एंट्री लेंगी। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापिस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 

PunjabKesari


बता दें कि मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी। इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे। इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से होगी। वहीं ये भी खबर है कि 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन रीति से भी शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। 

 

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक विरुष्का की ही तरह अपने रिसेप्शन का न्योता देने पीएम मोदी के पास भी जाएंगे। शादी के सारे इंतजाम प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा कर रही हैं। पूरी शादी में सबसे खास रहेगा संगीत। संगीत सेरेमनी में निक जोनस प्रियंका के पॉपुलर गानों पर डांस करेंगे।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News